फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में फलदार पौधों का वितरण शुरू

उद्यान विभाग हमीरपुर की ओर से सर्दियों में लगने वाले फलदार पौधों का वितरण शुरू किया गया। विभाग की ओर से करीब दस हजार फलदार पौधों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। बारिश नहीं होने के कारण दिसंबर महीने में फलदार पौधों का वितरण नहीं हो सका था। कुछ दिन पहले हुई हल्की बारिश से जमीन में नमी आ गई है। इससे फलदार पौधों को रोपने में आसानी होगी। उद्यान विभाग की ओर से बागवानों को सेब, आड़ू, नाशपाती आदि फल उपलब्ध करवाए जाएंगे। उद्यान विभाग की ओर से हर साल बागवानों को फलदार पौधे उपलब्ध करवाए जाते हैं। बरसात के अलावा सर्दियों में भी बागवानों को उचित मूल्य पर पौधे दिए जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें