प्रसिद्ध माता अवाहदेवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पहले दो दिनों तक लगातार हुई बारिश के कारण खासकर बुजुर्गों और छोटे बच्चों के साथ घर से निकलना लोगों के लिए मुश्किल बना रहा। हालांकि, तीसरे दिन मौसम साफ होते ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु नाचते-गाते, जयकारे लगाते हुए माता के दरबार में पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर भक्ति और आस्था के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया।