फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुकेश बोले- जयराम ठाकुर परेशान व्यक्तित्व, पुरानी पद्धति से चुनाव करवा ले भाजपा

Fri, 15 Dec 2023 01:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एक परेशान व्यक्तित्व हैं। वह पांच साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें समझना चाहिए कि निवेश आने में समय लगता है। इसके लिए व्यवस्था को समझना जरूरी है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हमीरपुर दौरे के दौरान सर्किट हाउस पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बयान दिया। दरअसल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दुबई दौरे पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने निवेश को लेकर सवाल उठाए थे जिस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पांव घर से बाहर निकाले नहीं है और भाजपा नेताओं ने टिप्पणियां शुरू कर दी हैं। केंद्र सरकार की तरफ से हिमाचल को 633 करोड़ की आर्थिक मदद जारी किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा की हिमाचल सरकार ने मजबूती से अपना पक्ष रखा जिसके बाद यह पैसा जारी हुआ है। हिमाचल भाजपा का इसमें कोई योगदान नहीं है। बैलट पेपर पर लोकसभा चुनाव करवाए जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ सही है तो भाजपा पुरानी पद्धति से चुनाव करवाने से क्यों डर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें