प्रदेश कैबिनेट बैठक में हमीरपुर जिले को दी गई सौगात पर सोमवार को गांधी चौक पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े व मिठाई बांधकर खुशी का इजहार किया । इस मौके पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष व पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती सहित अन्य कांग्रेस के नेता का कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह का हमीरपुर नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा देने पर आभार व्यक्त किया। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि नगर परिषद हमीरपुर को नगर निगम बनाकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने यह साबित कर दिया है कि वह हमीरपुर के विकास में किसी भी तरह की कोई भी कमी नहीं छोड़ेंगे। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष व पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि खुशी की बात है मुख्यमंत्री ने व्यव्स्था परिवर्तन का नारा दिया था, उसके अधीन आज हमीरपुर जिला को एक नई सौगात दी है और हमीरपुर शहर को मिली है।