संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह की ओर से दिए गए बयान पर कांग्रेस ने जगह-जगह प्रदर्शन किया। कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने गांधी चौक हमीरपुर में गृह मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। संविधान निर्माता की तस्वीर हाथ में लेकर किए गए प्रदर्शन में गृह मंत्री से माफी मांगने और इस्तीफा दो की मांग की गई। इस मौके पर सुमन भारती, अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष होशियार सिंह, सुनील कुमार, डॉ. चंदन राणा, एडवोकेट केसी भाटिया, ज्योति खन्ना, अखिलेश चौधरी, अनिरुद्ध ठाकुर, देश राज, कुलदीप कुमार, अश्वनी कुमार, ब्रह्म दास, मेहर सिंह, मौजी राम, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शिवांशु, अमन, जोगिंद्र पाल सेवा दल, कमल कुमार, अत्तर सिंह, पवन कुमार, धनी राम, राकेश रानी, देवीदास शहंशाह, शिवम धीमान और अन्य मौजूद रहे। होशियार सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकरका अपमान सहन नहीं होगा।