फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन की मासिक बैठक गूंजे कई मुद्दे

द हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक हमीरपुर में संपन्न हुई। बैठकी की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष विपिन शर्मा ने की। महासचिव मनोहर लाल कानूनगो और विपिन शर्मा ने सहित अन्य सदस्यों ने बताया चिल्ड्रन पार्क में साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। कई लोग यहां पर कूड़ा-कर्कट फेंकते हैं। आवारा कुत्तों की दिन प्रतिदिन संख्या बढ़ रही है। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक किया जाना चाहिए। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एंबुलेंस दिन में उपलब्ध नहीं होती है। इसके चलते मरीज परेशान होते हैं। शहर की सड़कों के किनारे बने फुटपाथों पर गाड़ियां पार्क होने से पैदल चलने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। पुलिस विभाग को इस बारे आवश्यक कदम उठाने चाहिए। पाहलू पुल से 50 मीटर आगे सड़क किनारे नालियों में मिट्टी भरी है। पानी सड़क पर बहता है। लैब टैक्नीशियन का पद रिक्त होने से आयुर्वेदिक अस्पताल में टेस्ट नहीं हो रहे हैं। भोटा में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जेब्रा क्रॉसिंग की सुविधा दी जाए। इस अवसर पर एसके कौड़ा, युद्धवीर पठानिया, बलवीर पटियाल, केसी गौतम, शंभू राम जसवाल, रोशन लाल पटियाल, हेमराज शर्मा, ओपी नंदा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें