फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- केंद्र से मिलने वाली मदद में रुकावट पैदा न करें भाजपा नेता

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा के समय भाजपा के तीनों सांसदों को गृह मंत्री से मिलना चाहिए था और आपदा प्रभावितों के साथ खड़ा होना चाहिए था। मुख्यमंत्री भोरंज में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता राज्य सरकार की ओर से केंद्र को भेजे गए करीब 10 हजार करोड़ रुपये के दावों को जारी करने में रुकावटें पैदा कर रहे हैं। कहा कि सरकार ने आपदा से हुए नुकसान की भरवाई के लिए करीब 10 हजार करोड़ का क्लेम केंद्र को भेजा है लेकिन अभी तक इसका पैसा जारी नहीं हो पाया है। इससे ऐसा लगता है कि भाजपा के नेता इसमें रुकावट पैदा कर रहे हैं। कहा कि भाजपा नेता क्लेम जारी होने में रुकावटें पैदा न करें। सुक्खू ने कहा कि आयुर्वेदिक डॉक्टरों, इलेक्ट्रीशियन व वेटनरी डॉक्टरों को जल्द नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। इन भर्तियों का परिणाम जारी हो चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें