फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएम सुक्खू ने अवाहदेवी-हमीरपुर-अयोध्या बस सेवा को दिखाई हरीझंडी, 13 घंटे में पूरा होगा सफर

प्रथम दर्शन सेवा के तहत अवाहदेवी-हमीरपुर-अयोध्या बस सेवा को सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर मुख्यालय से सटे पक्का भरो से बुधवार हरी झंडी दिखाई। यह बस सेवा बड़सर-ऊना होकर शुरू की गई है। इस सीधी बस सेवा से 13 घंटे में यात्री हमीरपुर के अवाहदेवी से अयोध्या पहुंच जाएंगे। हमीरपुर से महज 1592 रुपये किराये में अयोध्या का सफर होगा। अवाहदेवी से अयोध्या का किराया 1647 रुपये होगा। श्रद्धालुओं की मांग पर इस बस सेवा को लेकर योजना तैयार की गई थी। सभी राज्यों से अनुमति मिलने के बाद बस सेवा को शुरू किया गया है। इस बस सेवा के शुरू होने से मंडी, हमीरपुर और ऊना जिला के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। एचआरटीसी हमीरपुर के डिप्टी डीएम राजकुमार पाठक का कहना है कि बस सेवा के शुरू होने से श्रद्धालुओं को खासा लाभ प्राप्त होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें