फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीएम सुक्खू बोले- खेलो इंडिया राष्ट्रीय गेम्स हिमाचल में करवाने को पेश करेंगे दावेदारी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग की ओर से रविवार सुबह अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित किए गए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की। अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में योगाभ्यास सत्र के अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ आयुष, विधि, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा, विधायक सुरेश कुमार विधायक कैप्टन रंजीत राणा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और अन्य गणमान्य अतिथियों सहित लगभग दो हजार लोग योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निचले हिमाचल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार सरकार काम कर रही है और हमीरपुर बिलासपुर ऊना जिलों में खेल सुविधा काफी संख्या में है इसके मध्य नजर हिमाचल सरकार खेलो इंडिया गेम्स को हिमाचल में करवाने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेगा। ड्रग फ्री हिमाचल अभियान पर उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में सरकार हर घर तक नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि योग इसमें एक महत्वपूर्ण कड़ी है और हर आसान आसान नहीं होता है। उन्होंने बताया कि योग अभ्यास के दौरान उन्हें भी योग करने में कठिनाई हुई थी इसलिए सभी को सही ढंग से योग करना चाहिए ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें