फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल बोले- 1 से 11 फरवरी तक चलेगा गांव चलो अभियान

Krishan Singh Updated Mon, 29 Jan 2024 01:31 PM IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस व कांग्रेस पार्टी की सरकार झूठ का पुलिंदा है। झूठी गारंटियों पर लोगों से कांग्रेस ने वोट बटोरा है। एक साल में बेरोजगार युवा सड़कों पर उतरने के लिए विवश है। सरकार अपनी नालायकी का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रही है। केंद्र से मिलने वाले पैसे का हिसाब-किताब नहीं दिया जा रहा है। हमीरपुर में भाजपा के गांव चलो अभियान कार्यक्रम से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में डॉ. बिंदल ने यह बात कही। कहा कि 70 साल में प्रदेश की ऐसी स्थिति नहीं हुई थी। केंद्र सरकार से विशेष मदद नहीं मिलने के कांग्रेस नेताओं के बयान पर बिंदल ने कहा कि भाजपा नेताओं ने हिमाचल का दौरा कर अरबों रुपये स्वीकृत किए हैं। केंद्र की मदद को प्रदेश सरकार बांट रही है। प्रदेश में हालात ऐसे हैं कि माल मालिकों का और मशहूरी कंपनी की हो रही। केंद्र के प्रति इस तरह का रवैया अपनाकर कांग्रेस सरकार हिमाचल के हितों का नुकसान कर रहे हैं। एक साल में 14 हजार करोड़ का ऋण कांग्रेस सरकार ने लिया है। इस गति से कांग्रेस सरकार पांच साल में 60 हजार करोड़ का ऋण ले लेगी। विकास के नाम पर एक स्कूल, कॉलेज और अस्पताल प्रदेश में नहीं बना है। प्रदेश में केंद्र की मदद से फोरलेन और नेशनल हाइवे बन रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत केंद्र ने करोड़ों रुपये प्रदेश के लिए स्वीकृत किए हैं। प्रदेश सरकार पूरी तरह से लड़खड़ा चुकी है। कांग्रेस के विधायक अपनी ही सरकार पर आरोप लगा रहे हैं लेकिन उसका जवाब भी सरकार दे नहीं पा रही। अनाधिकारिक रूप से लोगों को कैबिनेट रैंक देकर सरकार चलाई जा रही है, लेकिन इन सवालों का जवाब नहीं दिया जा रहा है। जनता जवाब मांग रही है कि आखिर सरकार ने स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी कार्यालय क्यों बंद किए। बिंदल ने कहा कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व चारों खाने चित्त हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व स्वीकार कर जता दिया है कि देश सुरक्षित हाथों में है। कांग्रेस के इंडिया गठबंधन का नेतृत्व हाथ में लेते ही गठबंधन के साथी उन्हें छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत केंद्र सरकार की उपलब्धियों व प्रदेश की सरकार विफलता को गांव में जाकर लोगों के समक्ष रखा जाएगा। यह अभियान 1 से 11 फरवरी तक चलाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें