फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बड़सर से भाजपा के बागी संजीव शर्मा की पार्टी में वापसी, बिंदल की मौजूदगी में पार्टी में हुए शामिल

Krishan Singh Updated Fri, 03 May 2024 04:35 PM IST

बड़सर विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले संजीव शर्मा ने भाजपा में वापसी कर ली है। देर रात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगवाई में मुलाकात करने के बाद भाजपा ने जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर उनकी वापसी का एलान किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि संजीव शर्मा भाजपा के मूल विचार से जुड़े रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा लेकिन अब वह पार्टी में वापस लौटे हैं। उन्होंने कहा कि संजीव शर्मा और उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी के लिए मजबूती के साथ कार्य करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें