फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: जिला परिषद के वार्डों के पुनर्सीमांकन को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल

हमीरपुर नगर निगम के बनने के लिए बनाए गए वार्डों के चलते जिला परिषद के वार्ड में भी पुनर्सीमांकन किया जा रहा है। जिला परिषद के 18 वार्डों में पुनर्सीमांकन को लेकर जिला भाजपा ने सवाल उठाए हैं। मंगलवार दोपहर के समय उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के अगुवाई में एक दर्जन लोगों ने डीसी अमरजीत सिंह को ज्ञापन सौंप कर पुर्न सीमांकन को ठीक करने की मांग की है। जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर का कहना है कि राजनीतिक दबाव के चलते पुर्नसीमांकन में गड़बड़ी की जा रही है। राकेश ठाकुर का कहना है कि कई वार्डों में गांव को इधर-उधर किया गया है जिसकी शिकायत डीसी हमीरपुर से की गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर का कहना है कि जिला प्रशासन के द्वारा जिला परिषद के वार्डो। की पुर्नसीमांकन को प्रस्तावित किया गया है लेकिन यह पुर्नसीमांकन ठीक नहीं है। इसमें शामिल किए गए कई गावों को इससे दिक्कतें पेश होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के हस्तक्षेप के चलते पुर्नसीमांकन में काम किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अगर पुर्नसीमांकन के बाद 18 वार्ड नहीं बन सकते हैं तो 17 वार्ड बनाए जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें