फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर में आतंकवाद के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रदेश में वैध एवं अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भारत सरकार के आदेश के अनुरूप प्रदेश से निष्कासित करने की मांग को लेकर भाजपा ने हमीरपुर ने गांधी चौक हमीरपुर में रैली का आयोजन किया, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।  जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अगुवाई में आयोजित विरोध रैली में भाजपा विधायक आशीष शर्मा, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री व सभी मंडलों से आए पार्टी पदाधिकारियों से घटना की निंदा की और पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की मांग की । इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ने हाथों में तख्तियों कोलेकर अपना रोष व्यक्त किया । रैली के बाद उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से निष्कासित करने का ज्ञापन दिया गया ।
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में वैध एवं अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भारत सरकार के आदेश के अनुरूप प्रदेश से निष्कासित करने को लेकर  2 मई तक कोई भी कार्रवाही नही की गई है । उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल सहित कांग्रेस शासित व विपक्षी दलों के शासित राज्यों में आज तक कोई भी कार्रवाही क्यों नहीं की जा रही । 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें