भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार सुबह 11:00 के करीब पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात करने समीरपुर पहुंचे। लंबे समय के बाद दोनों दिग्गज नेताओं में मुलाकात हुई। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। इस दौरान करीब एक घंटे तक दोनों नेताओं में बातचीत हुई। जेपी नड्डा ने धूमल का कुशलक्षेम भी पूछा।