प्रदेश सरकार की ओर से मनाए जाने वाले दो साल के जश्न का भाजपा की ओर से विरोध किया जा रहा है। हमीरपुर के गांधी चौक पर विरोध स्वरूप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, देश राज, सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने दो साल होने का जश्न मनाने जा रही है लेकिन भाजपा पूछना चाहती है कि यह जश्न किस लिए है। लोगों में मातम छाया हुआ है। दो सालों में क्या काम किया गया है, जिससे इस सरकार को जश्न मनाना पड़े।