भाजपा जिला हमीरपुर की ओर से भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती जिला मुख्यालय पर श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों और सहयोगी स्टाफ को पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से जूस वितरित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय रिंटू, हमीरपुर शहरी मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, जिला आईटी सह संयोजक अश्वनी गांधी, जिला सोशल मीडिया संयोजक राजित भारती, जिला उपाध्यक्ष एवं पंजोत ग्राम पंचायत प्रधान चमन ठाकुर, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं बराड़ा पंचायत प्रधान अनिल परमार, भाजपा जिला कार्यालय सचिव होशियार सिंह, जिला प्रवक्ता विनोद ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल, पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एवं जिला सोशल मीडिया सह संयोजक दिक्षित गौतम, शहरी मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर एवं तैन सिंह बन्याल, भाजयुमो पदाधिकारी तथा अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अस्पताल में मरीजों को जूस वितरित कर सेवा कार्य किया। जेबीके आराधना एवं सीएसआर सवेरा फाउंडेशन पिछले 17 वर्षों से नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाजसेवा और जन जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा जिला हमीरपुर ने अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाजसेवा के संकल्प को दोहराया और भविष्य में भी इसी भावना से कार्य करने का संकल्प लिया।