राजकीय महाविद्यालय भोरंज में अर्थशास्त्र विभाग और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष गुलशन कुमार ने दो दिन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। दीक्षा, नेहा और आस्था ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।