फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर: वार्डों में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक

Krishan Singh Updated Sat, 07 Feb 2026 04:38 PM IST

नगर परिषद सुजानपुर की नशा निवारण समिति के माध्यम से विभिन्न वार्डों में स्वयं सहायता समूहों के लिए नशा निवारण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशा निवारण समिति के अध्यक्ष राजीव ठाकुर ने कहा कि मातृशक्ति के सहयोग से नशे को रोक सकते हैं। अभिभावक बच्चों, युवाओं पर निगरानी रखें और समय पर उन्हें परामर्श दें तो उन्हें नशे से दूर रखा जा सकता है। अगर समय रहते इन युवाओं पर नजर व ध्यान दिया जाए तो इन्हें इस जाल से बचाया जा सकता है। इसके लिए सारे समाज को एक साथ कार्य करना होगा। इस मौके पर कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा, कार्यालय प्रभारी सीनत शर्मा, सदस्य मोनिका चौधरी, बिंदिया कुमारी व अन्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें