ग्राम पंचायत कोट लांगसा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन का आयोजन भक्ति, आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिरस से सराबोर रहा। कथा व्यास पंडित पवन शर्मा ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भागवत कथा का श्रवण मात्र मनुष्य को पापों से मुक्त कर देता है। जीवन में शांति, ज्ञान एवं मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने बताया कि यह कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह आत्मिक उन्नति का माध्यम है, जो मानव जीवन को सार्थक बनाती है। भजन-कीर्तन और शंखनाद से वातावरण आध्यात्मिक हो उठा। पंडित पवन शर्मा ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति की शक्ति और धर्म के महत्व से अवगत करवाया।