फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर पहुंचे अनुराग ठाकुर सुक्खू सरकार समेत बंगाल सरकार पर भी बरसे

हमीरपुर पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में हर वर्ग का उत्पीड़न ही हुआ है। अनुराग ठाकुर ने कहा की हिमाचल प्रदेश में ऐसा दिन पहले कभी नहीं देखा कि 3 तारीख होने पर भी कर्मचारी को तनख्वाह न मिली हो। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकारी कर्मचारी अपनी तनख्वाह के अनुसार कर रहे हैं लेकिन राजनीतिक नियुक्तियां वाले व्यक्तियों की लाखों में वेतन दिए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के हाथ से सारी व्यवस्था निकलती जा रही है यहां मित्रों और बड़े पदों पर नियुक्त किए गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोगों को वेतन देने के लिए सरकार के पैसा पास पैसा है लेकिन कर्मचारियों के लिए उसके हाथ खाली है। बंगाल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश की मुख्यमंत्री एक महिला हो और उसे प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित ना हो तो उसे प्रदेश की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है आज जो हालात बंगाल में है उसे सारा देश देख रहा है । महिलाओं और बेटियों को न्याय दिलाने के लिए अगर सड़कों पर उतरना पड़े तो इससे बड़ा दुर्भाग्य इस देश में और कोई नहीं हो सकता है । पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऐसा नहीं है कि इस देश में ऐसे मामलों को लेकर कानून नहीं है कानून है लेकिन जरूर इनके सख्ती से पालन करने और करवाने की है । उन्होंने खेद ब्यक्त करते हुए कहा कि दुख की बात है कि जो घटनाएं लगातार पिछले कुछ समय से बंगाल में हो रही है उसे पूरा देश शर्मसार हो रहा है दोषियों के खिलाफ समय पर कार्यवाही नहीं हो पा रही है जिससे पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। वहीं, अनुराग ठाकुर ने हरियाणा विधानसभा चुनावों से पूर्व कांग्रेस व आम आदमी पार्टी गठनबंधन को लेकर कहा कि देश में बाकी जगहों पर भी कांग्रेस के गठबंधन हारे है और हरियाणा में भी गठबंधन होने पर बुरी तरह कांग्रेस हारेगी। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन से कोई भी हानी नहीं है। गठबंधन पहले भी नहीं चला है और आगे भी नहीं चलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें