बिहार जातिगत जनगणना के मुद्दे पर विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के समक्ष कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया और केवल मीडिया में बयानबाजी कर कीचड़ उछलने का काम किया है। हमीरपुर में जिम खाने के उद्घाटन पर पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि चुनाव आयोग की ओर से अपनी गई प्रक्रिया बिल्कुल सही थी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने विपक्ष को खुले मन से बुलाया था लेकिन विपक्षी नेता उसमें भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर लोकतंत्र को कुचलने के प्रयास करने के आरोप भी लगाए । सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिहार चुनाव में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल एक बार फिर से हारेंगे। इसलिए अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर पहले ही फोड़ने का काम शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व सरकारों ने अपने समय में समय-समय पर सत्ता का दुरुपयोग किया है और अपने कार्यकाल में मदद करने वाले अधिकारियों को संसद में बिठाने का भी काम किया है । मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रदेश को आपदा में पूर्ण सहायता नहीं मिलने के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यूपीए सरकार की तुलना में आपदा राहत के लिए 3 से 5 गुना अधिक धनराशि आवंटित की है लेकिन प्रदेश सरकार के बंदर बांट कर यह राशि कहां दी यह स्पष्ट करना चाहिए । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राहत के लिए छोटा दिल नहीं किया है लेकिन कांग्रेस में छोटी राजनीति करना शुरू की है । हमीरपुर में बंद पड़ी शूटिंग रेंज के सवाल पर पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमीरपुर बॉयज स्कूल और कांगू में स्थापित किए गए 10 मीटर राइफल रेंज का राज्य सरकार कोई भी इस्तेमाल नहीं कर पा रही है । उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन को चाहिए कि इस रेंज के ताले खोलकर युवाओं को प्रोत्साहित करें ताकि रेंज का सदुपयोग हो सके ।