शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस दौरान विद्यार्थियों ने राजस्थानी कठपुतली नृत्य और लघु नाटिका प्रस्तुत की।