फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: अनीता वर्मा बोलीं- जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हिंदुत्व के मुद्दे उठाती है भाजपा

Ankesh Dogra Updated Mon, 24 Aug 2026 02:44 PM IST

पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अनीता वर्मा ने हमीरपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार पर महंगाई, रोजगार, बजट समेत कई जनहित के मुद्दों को लेकर निशाना साधा। अनीता वर्मा ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। चीनी के साथ-साथ प्याज, दाल और तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि ईंधन में इथेनॉल के इस्तेमाल के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अपेक्षित कमी नहीं आई है। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। वंदे मातरम के गायन को लेकर पूछे गए सवाल पर अनीता वर्मा ने भाजपा पर राजनीतिक मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब भाजपा को लगता है कि जनहित से जुड़े मुद्दे सत्ता पर भारी पड़ सकते हैं, तब हिंदुत्व का मुद्दा उठाया जाता है। उन्होंने कहा कि महंगाई, रोजगार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। अनीता वर्मा ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर राज्य सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त बजट नहीं मिलने के बावजूद प्रदेश सरकार ने राज्य की आर्थिक स्थिति को काफी हद तक संभाला है। उन्होंने केंद्र और राज्य के बीच वित्तीय सहयोग को लेकर भी सवाल उठाए। पत्रकार वार्ता के दौरान महंगाई, रोजगार और सरकार की आर्थिक नीतियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें