अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को बड़ा स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभावों और बचाव के बारे में जागरूक किया।