फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: बढ़ार गांव में सार्वजनिक रास्ते को बंद करने का आरोप, महिलाओं ने डीसी को सौंपा मांगपत्र

गांव बढ़ार में सार्वजनिक रास्ता बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को खेतों से आवागमन करना पड़ रहा है। रास्ते को खुलवाने की मांग को लेकर गांव बढ़ार के लोग एसपी हमीरपुर और उपायुक्त हमीरपुर के पास पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को मांगपत्र सौंपा। ग्रामीणों में अनीता, देशराज आदि ने बताया कि एक महिला ने रास्ते में दीवार बना दी। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के लोग, बच्चे उसी रास्ते से जाते हैं। यह रास्ता 100 साल पुराना है। अगले महीने में गांव में शादी है। कथित रूप से महिला ने रास्ते में दीवार बना दी। कथित रूप से महिला पर स्थानीय नेता के नाम पर धमकाने का आरोप हैं। ग्रामीणों ने एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह और उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ से न्याय की मांग की। उन्होंने रास्ते को जल्द बहाल करवाने की मांग की। यदि रास्ता खुला होगा तो लोगों को आवागमन सुविधाजनक बनेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें