फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अजमेर ठाकुर बोले- प्रदेश सरकार की कथनी-करनी में अंतर

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर इकाई की बैठक चालक प्रशिक्षण केंद्र बस अड्डा हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने की। बैठक में परिवहन कल्याण मंच के नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं अन्य विभागों के पेंशनरों ने भाग लिया और पेंशनर दिवस मनाया। हिमाचल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक प्रशोतम ठाकुर ने पेंशनरों को पेंशनर दिवस की बधाई दी। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कार्य समिति को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में दिन-रात का अंतर है। 28 नवंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तपोवन में हिमाचल पेंशनर सयुंक्त संघर्ष समिति के 18 संगठनों पदाधिकारियों को बुलाकर वायदा किया था कि विधानसभा समाप्त होने के एक सप्ताह के बाद वार्ता के लिए बुलाया जाएगा। मुख्यंमंत्री यह भूल गए हैं। उन्होंने पेंशनर संयुक्त सघर्ष समिति की संयुक्त समन्वय समिति का शीघ्र गठन की मांग की। वायदे के अनुसार पेंशनरों की समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने बताया कि पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। पेंशन के एक से दो महीने का इंतजार करना पड़ता है। चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। इस अवसर पर काफी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें