फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पोस्ट टेस्ट के साथ जेबीटी शिक्षकों की 15 दिवसीय कार्यशाला का समापन

जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में नवनियुक्त जेबीटी शिक्षकों के लिए आयोजित कार्यशाला का समापन सोमवार को हुआ। कार्यशाला के अंतिम दिन की शुरुआत प्रतिभागियों को दिए गए पोस्ट टेस्ट से की गई, जोकि विभाग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार पूर्ण किया गया। इसके बाद अध्यापक प्रतिभागियों की विदाई समारोह के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अध्यापक प्रतिभागियों की विभिन्न प्रतिभाओं को उजागर करना तथा विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को इन कलाओं के प्रति अभिप्रेरित करना है। इस अवसर पर समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी प्रधानाचार्य मदनलाल बनियाल ने प्रतिभागियों को संबोधित किया, शिक्षकों को साथ ही उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें