पुलिस टीम नादौन ने कलूर में पिकअप से 130 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। कांगड़ा निवासी पिकअप गाड़ी चालक अवैध तरीके से शराब ले जा रहा था। जैसे ही पुलिस ने कलूर के पास चालक को रोका तो जांच के दौरान ट्राला में शराब की पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।