धर्मशाला में टैक्सी ड्राइवरों और टैक्सी ऑपरेटरों ने बैठक कर प्रदर्शन किया। टैक्सी ड्राइवरों ने सरकार को चेतावनी दी कि जब तक धर्मशाला में वाहनों के लिए स्वचालित परीक्षण केंद्र नहीं लगता तब तक पहले की तरह ही गाड़ियों की पासिंग हो। कोई टैक्सी चालक रानीताल वाहनों की पासिंग के लिए स्वचालित परीक्षण केंद्र में नहीं जाएगा। वहीं, टैक्सी ऑपरेटरों ने चेतावनी दी कि अगर हमारी मांग नहीं मानी तो चक्का जाम किया जाएगा।