धर्मशाला के उपायुक्त कार्यालय के बाहर कॉलेज छात्रा की मौत मामले को लेकर वाल्मीकि गुरु रविदास महासभा सहित विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मांग की कि छात्रा को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रा को न्याय मिलेगा तभी देश की ओर बच्चियों को न्याय मिलेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि 15 दिनों के अंदर जांच पूरी की जाए। इस दाैरान मृतक छात्रा के माता-पिता भी पहुंचे। पिता ने प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की मांग की।