कारगिल विजय दिवस का राज्य स्तरीय समारोह शनिवार को धर्मशाला में आयोजित हुआ। इसमें स्वास्थ्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री धनी राम शांडिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दाैरान बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही मंत्री ने बलिदानियों की वीर नारियों और उनके परिजनों को सम्मानित भी किया गया।