पुलिस खेल मैदान बारगाह में बुधवार से पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया आरंभ हुई। सुबह छह बजे ही पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवा भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया की चंबा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। यह भर्ती प्रक्रिया अगले 20 मार्च तक चलेगी। जिसमें ढाई दिन तक महिला और बाकि दिन पुरुषों के लिए भर्ती का दिन रखे गए हैं। कहा कि अगर मौसम की खराबी रही तो इसमें बीच रिजर्व दिन भी रखे गए हैं। ताकि, किसी भी प्रकार का कोई अभ्यर्थी छूट न जाए। उन्होंने कहा कि इस भर्ती के दौरान पूरी तरह से पारदर्शिता रखी जा रही है। जिसमें कैमरा के माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है। बताया कि रोजाना 1550 अभ्यार्थी इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे। उन्होंने सभी को बताया कि इस दौरान कई प्रकार के प्रलोभन देकर भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्शन की बात करते हैं उन्होंने युवाओं से किसी प्रकार के झांसे में न आने की बात कही है। कहा कि जिस तरह से उन्होंने अभ्यास किया है, इस तरह मैदान में आकर अपना बेस्ट दें।