खनियारा के अघंजर महादेव मंदिर मामले में ग्रामीण एसडीएम धर्मशाला से मिले। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों को छोड़ने की गुहार ग्रामीणों ने लगाई है। बता दें कि बीते मंगलवार को मंदिर पर कब्जे को लेकर मंदिर समिति और महंत समर्थकों के बीच विवाद चल रहा है। वहीं, एसडीएम मोहित रतन ने कहा कि आरोपियों की जमानत ऐसे व्यक्ति दें जो पूरी जिम्मेदारी लेते हों।