धर्मशाला के समीपवर्ती सकोह स्कूल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें अग्निशमन विभाग धर्मशाला के सब फायर अफसर देविंदर सिंह भाटिया और अन्य कर्मचारियों ने आग की घटनाओं के दौरान बचाव और राहत कार्यों के बारे जानकारी दी। ड्रिल के दौरान बच्चों को रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने और इस पर काबू पाने जानकारी दी।