फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala: धर्मशाला में चिट्टे के खिलाफ एक दिसंबर को होगी वॉकथॉन

नशा मुक्ति के संकल्प के साथ धर्मशाला सोमवार को चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए एक विशाल वॉकथॉन होगी। इसमें 12 से 15 हजार के करीब स्कूली विद्यार्थी, स्थानीय लोग और विभिन्न संगठनों के सदस्य हिस्सा लेंगे।पुलिस महानिरीक्षक उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला सौम्या सांबशिवन ने सोमवार के लिए प्रेस वार्ता में कहा कि इस महाअभियान के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान और पार्किंग स्थल चिह्नित कर लिए हैं, ताकि 15,000 प्रतिभागियों की भीड़ को नियंत्रित और वाहनों को व्यवस्थित तरीके से पार्क किया जा सके। वॉकथॉन सुबह 11 बजे के करीब दाड़ी मेला मैदान से शुरू होगी और पुलिस मैदान धर्मशाला में इसका समापन होगा। इसमें 60 से अधिक शिक्षण संस्थानों (स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय), अधिवक्ता, सफाई कर्मी और व्यापारी मंडलों के सदस्य अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार को सुबह 9ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक रेडक्रॉस चौक से शीला चौक तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। इन प्वाइंट से केवल वाॅकथाॅन में शामिल होने वाले वाहनों को ही अनुमति होगी। इसके लिए वाहनों को बाकायदा अपने वाहनों में वाॅकथाॅन का स्टीकर लगाना होगा। इस दौरान उनके साथ एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें