फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala Crime: डॉक्टर के घर चोरी का खुलासा, 50 तोला सोना और 1.2 किलो चांदी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा जिले के फतेहपुर क्षेत्र में एक चिकित्सक के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी गए 50 तोला सोना, 1.2 किलोग्राम चांदी के आभूषण और सीसीटीवी की डीवीआर बरामद कर ली है। मामले में गगल निवासी दो आरोपियों चंदन और अंजू को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को पत्रकार वार्ता में एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि 29 जून को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, अज्ञात चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर ले गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चंदन ने चोरी के 15 तोले सोने और एक किलोग्राम चांदी के आभूषण हमीरपुर के एक ज्वेलर विवेक को बेच दिए थे। ज्वेलर ने इन आभूषणों को पिघला दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी अंजू ने चोरी के 35 तोले सोने के आभूषण गगल में पुल के समीप झाड़ियों में छिपा रखे थे। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सभी आभूषण बरामद कर लिए। साथ ही चोरी के दौरान ले जाई गई सीसीटीवी की डीवीआर भी पुलिस ने रिकवर कर ली है। एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि चोरी का सामान खरीदने वाले हमीरपुर के ज्वेलर को नोटिस जारी कर दिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उसे भी मामले में गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें