फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: खनियारा के इंद्रुनाग मंदिर में आईपीएल मैचों की सफलता के लिए हवन-पूजन

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर खनियारा स्थित इंद्रुनाग मंदिर में विशेष हवन और पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लेकर देवता से आगामी मैचों के सफल आयोजन की कामना की। इस अवसर पर एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा, उपाध्यक्ष विजय भंडारी, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, संयुक्त सचिव विशाल शर्मा, पूर्व सचिव अवनीश परमार सहित सभी सदस्यों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया। बताया गया कि 11 मई, 14 मई और 17 मई को धर्मशाला में तीन आईपीएल मैच खेले जाएंगे, जिनमें पंजाब किंग्स की टीम तीनों मुकाबले खेलेगी। पहला मैच दिल्ली के साथ, दूसरा मुंबई के साथ और तीसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेला जाएगा। आयोजकों ने विश्वास जताया कि देवता के आशीर्वाद से सभी मैच सफलतापूर्वक संपन्न होंगे और दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें