मैकलोडगंज के मुख्य बौद्ध मंदिर में तिब्बती नव वर्ष लोसर के शुभारंभ पर सुबह से ही समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह-सुबह 5:00 बजे मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इसके बाद मंदिर में आम लोगों के लिए दर्शनों की सुविधा शुरू की गई। इस दौरान तिथि समुदाय के लोगों ने मंदिर में पूजा के साथ परिक्रमा भी की।