फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धर्मशाला कॉलेज में शिक्षकों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर उठाई लंबित पदोन्नति की मांग

Ankesh Dogra Updated Mon, 06 Jul 2026 02:29 PM IST

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में सोमवार को हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (एचजीसीटीए) के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक रूप से सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने कहा कि वे अगले सात दिनों तक काली पट्टी बांधकर अपनी नियमित शैक्षणिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इस दौरान कक्षाएं भी पूर्ववत संचालित रहेंगी, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से विभागीय पदोन्नति (डीपीसी) की प्रक्रिया लंबित है, जिसके कारण कई प्राध्यापकों को समय पर पदोन्नति और अन्य सेवा संबंधी लाभ नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने सरकार से लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने और शिक्षकों के हितों की अनदेखी न करने की मांग की। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि सात दिन के सांकेतिक विरोध के बाद भी यदि उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे कक्षाओं के बहिष्कार सहित अन्य लोकतांत्रिक आंदोलनात्मक कदम उठाने पर विचार करेंगे। उनका कहना है कि सरकार के समक्ष कई बार अपनी मांगें रखी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द उचित निर्णय करेगी, जिससे आंदोलन की नौबत न आए और उच्च शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य रूप से चलती रहें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें