फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: तपोवन में कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों ने सदन के बाहर नारे लिखी तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र के दाैरान बुधवार को भोजनावकाश में कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया। विधायकों-मंत्रियों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के जरिये केंद्र सरकार से एनपीएस की राशि वापस करने, श्रम कानून को वापस लेने सहित अन्य मांगें उठाई गईं। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का पैसा जारी नहीं किया है और नेता प्रतिपक्ष सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार की पहली कैबिनेट में लिए गए फैसले की समीक्षा करने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने पहली कैबिनेट की बैठक में ओपीएस देने का फैसला लिया था जिसे जयराम ठाकुर बदलना चाहते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें