हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इंजीनियरिंग कोर्स करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले अभ्यर्थी बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) की प्रवेश परीक्षा के लिए करीब पांच माह पहले ही अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। प्री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर पंजीकरण का फायदा अभ्यर्थियों को मई-जून में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के दौरान किए जाने वाले आवेदनों में मिलेगा। इस दौरान जब भी तकनीकी शिक्षा बोर्ड लीट-पैट के लिए आवेदन मांगेगा, तो पंजीकृत अभ्यर्थियों को उनके दर्शाए गए मोबाइल नंबर और ई-मेल आई पर मैसेज भेजेगा। इसमें लीट-पैट के आवेदन और परीक्षा संबंधी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए विद्यार्थियों को अपना परिचय देना होगा। इसमें उनके एड्रेस से लेकर कौन सी कक्षा में पढ़ रहा है आदि की जानकारी मुहैया करवानी होगी। वहीं अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी सहित भरना होगा। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इंजीनियरिंग कोर्स करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले अभ्यर्थी बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) की प्रवेश परीक्षा के लिए करीब पांच माह पहले ही अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। प्री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर पंजीकरण का फायदा अभ्यर्थियों को मई-जून में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के दौरान किए जाने वाले आवेदनों में मिलेगा। इस दौरान जब भी तकनीकी शिक्षा बोर्ड लीट-पैट के लिए आवेदन मांगेगा, तो पंजीकृत अभ्यर्थियों को उनके दर्शाए गए मोबाइल नंबर और ई-मेल आई पर मैसेज भेजेगा। इसमें लीट-पैट के आवेदन और परीक्षा संबंधी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए विद्यार्थियों को अपना परिचय देना होगा। इसमें उनके एड्रेस से लेकर कौन सी कक्षा में पढ़ रहा है आदि की जानकारी मुहैया करवानी होगी। वहीं अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी सहित भरना होगा।