फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्राम पंचायत भजोतरा के गांव संगोटी स्थित प्राथमिक पाठशाला संगोटी में 12 बजे तक नहीं हो पाया मतदान

विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के अधीन आती ग्राम पंचायत भजोतरा के गांव संगोटी स्थित प्राथमिक पाठशाला संगोटी में स्थित मतदान केंद्र में मतदान प्रक्रिया दोपहर 12:00 बजे तक आरंभ नहीं हो पाया है। इस मतदान केंद्र के तहत 403 मतदाता आते हैं। नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर बाद तक मतदान आरंभ हो सकता है। ग्रामीण गरझिंडू से संगोटी तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। तो वहीं, जतरूण गांव के ग्रामीणों ने भी लोस चुनावों में सड़क की मांग पूरी न होने पर मतदान नहीं किया। उपमंडलाधिकारी सलूणी नवीन कुमार ने बताया कि संगोटी और जतरूंड के ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया है। चुराह विधानसभा क्षेत्र के मक्कन-चचूल पोलिंग बूथ-25 पर सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चुनावों का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों ने साफ किया कि यदि उपायुक्त चंबा मौके पर पहुंचते है तो उनके समक्ष अपनी मांग रखने के बाद मतदान करने के बारे में सोच सकते हैं। बहरहाल, मतदान प्रकिया आरंभ न होने की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार चुराह अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे। तहसीलदार चुराह लोगों की मांग सुनकर उन्हें मनाने में लगे हुए हैं। तहसीलदार चुराह राकेश कुमार ने बताया कि बताया कि मतदान प्रक्रिया आरंभ न होने की जानकारी मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे है और लोगों को मतदान करने के लिए मना रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें