लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप के तहत बचत भवन चंबा में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपयुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। इस कार्यक्रम में आईटीआई के प्रशिक्षकों सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के तौर पर पद्मश्री विजय शर्मा ने मतदान संबंधी अपील लोगों से की। उन्होंने कहा कि 1 जून को हर मतदाता पोलिंग बूथ पर जाकर अपने वोट का महत्व समझकर मतदान करें, जिससे एक सशक्त सरकार का चुनाव करने में बल मिल सके।