फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कूड़ा संयंत्र कुरांह में दमघोंटू धुएं के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हाईवे पर किया चक्काजाम

कूड़ा संयंत्र कुरांह में दमघोंटू धुएं के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा है। तीन सप्ताह से सुलग रही आग नहीं बुझने पर ग्रामीण सड़क पर उतर आए। शनिवार को ग्रामीणों ने हाईवे पर एक घंटे तक चक्काजाम किया। इस दौरान हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। ग्रामीणों के अनुसार बीते तीन सप्ताह से इस जहरीले प्लास्टिक धुएं में रहने को मजबूर है। उनका जीवन नर्क बन गया है। इस दमघोंटू धुएं से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। एसडीएम ने लोगों ने दो दिनों के भीतर इस दमघोंटू धुएं से पुरी तरफ निजात दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम द्वारा आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और चक्काजाम बंद किया। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें