चंबा प्रोग्रेसिव काउंसिल की बैठक बुधवार को लक्ष्मण क्लब चंबा में हुई। बैठक अध्यक्षता सीपी सहगल ने की। नरेश सेठ ने चौगान-2 व 4 के रख-रखाव का मुद्दा उठाया। जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया और मांग उठाई कि लोकहित में इसे आधुनिक सुविधाओं से लेस करके आम जनता को समर्पित किया जाए ताकि बच्चों सहित आम जनता इसका भरपूर लाभ उठा सकें । भट्ठी नाले के स्थायी हल का मुद्दा कई बार उठाया गया लेकिन जिला प्रशासन व संबधित विभाग अभी तक इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं।