पर्यटन स्थल खज्जियार में केंद्रीय विद्यालय बनीखेत के विद्यार्थी अपने शिक्षकों संग शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे। बनीखेत से विद्यार्थियों का दल डलहौजी वाया लक्कड़ मंडी होता हुआ खज्जियार पहुंचा। जहां पर विद्यार्थियों ने खूब मस्ती की। विद्यार्थियों संग पहुंचे अध्यापकों ने खो-खो, कबड़्डी समेत अन्य प्रकार की साहसिक खेलकूद प्रतिस्पर्धाएं करवाई। इस मौके पर विद्यार्थियों ने घुड़सवारी, मैदान में पैराग्लाईडिंग करने का भी लुत्फ उठाया।