राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण दिवस विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह जनरोटिया के मार्गदर्शन में मनाया गया। इस मौके पर प्रतिभागी विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण पर आधारित हिंदी व अंग्रेजी भाषा में भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतिभागियों में उर्जा संरक्षण के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। इस प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा के इंद्रजीत ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, 11वीं कक्षा के निशांत और जबीर अली मलिक द्वितीय स्थान पर रहे। 12वीं कक्षा के सारांश ठाकुर व अनुज गिल ने तृतीय स्थान हासिल किया।