फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आईटीआई चंबा में राज्यस्तरीय एथलीट और सांस्कृतिक प्रतियोगिता, प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में राज्यस्तरीय एथलीट व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों के 450 पुरुष प्रशिक्षु अपना दमखम दिखा रहे हैं। पहले दिन की समूह गान प्रतियोगिता में आईटीआई चंबा प्रथम, आईटीआई कुल्लू और शिमला द्वितीय और मंडी ने तृतीय स्थान हासिल किया। एकल गान प्रतियोगिता में शिमला पहले, चंबा दूसरे और मंडी तीसरे पायदान पर रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में निर्णायक मंडल की भूमिका में महाविद्यालय चंबा के संगीत प्रवक्ता सचिन कल्पा, महाविद्यालय चंबा के संगीत प्रवक्ता गौरव शर्मा, रूहणूकोठी विद्यालय के प्रधानाचार्य राज गौतम ने निभाई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ आईटीआई चंबा में आरंभ हुई। शुभारंभ मौके पर सहायक आयुक्त उपायुक्त चंबा पृथी पाल सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। जबकि, विशेष अतिथि के रूप में जिला भाषा अधिकारी मुकेश शर्मा रहे। मुख्यातिथि और विशेष अतिथि का संस्थान प्रबंधन ने स्वागत किया और मुख्यातिथि को प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 5 मई तक चलेगी। इसमें एथलीट और सांस्कृतिक पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता होगी। कहा कि इस प्रतियोगिता में मेजबान चंबा, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, ऊना, हमीरपुर, लाहौल-स्पीति, सोलन, शिमला, सिरमौर शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें