शिव भूमि सेवा दल कमेटी की ओर से मंगलवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलबीर सिंह राणा को ज्ञापन सौंपा। इसमें भरमौर के अंदर आवारा पशुओं को गोसदन में छोडने की मांग की है। उन्होंने बताया कि भरमौर के लाहल में जो गोसदन बनाया गया था, वह सर्दियों के मौसम के लिए उपायुक्त नहीं है। इन दिनों वहां पर धूप तक नहीं लगती है। अगर गोसदन को खणी के फाट में बनाया जाता है तो वहां पर चारे का प्रावधान भी रहेगा। इस पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने आश्वासन दिया कि खुद मौके पर जाकर जल्द फैसला लेंगे। मांगपत्र में खणी के एकलव्य के लिए सड़क के कार्य को तेज करने, लाहल गांव के लिए पानी का स्थायी समाधान करने तथा चन्हौता के पास मच्छेतर में क्षतिग्रस्त वर्षा शालिका की जल्द मरम्मत करने की मांग उठाई है। शिव भूमि सेवा दल कमेटी के अध्यक्ष वलि राम पठानिया ने बताया कि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।