राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ हुआ है। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष चमन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए स्वयंसेवियों को टीम में एक साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस शिविर में 50 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान रहन-सहन, साफ-सफाई व्यवस्था, नशामुक्ति के लिए विस्तृत जानकारी हासिल करेंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी विजय शर्मा इन बच्चों की व्यवस्था देखेंगे। प्रधानाचार्य अरुणा ने मुख्य अतिथि का शाल टोपी पहना कर स्वागत किया। अध्यापकों में नीलम ठाकुर, कृष्ण पखरेटिया, जगपाल चौहान, वंदना चौहान, पूनम रानी, अनामिका ठाकुर, परवीन कुमारी, गोवर्धन चौहान, करनैल पखरेटिया, शंकर पाल, कुलभूषण, विजय कुमार, अशोक ठाकुर अधीक्षक, विवेक शर्मा, चमन सिंह, राकेश कुमार, ओमेंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे।